यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी ने दावा किया है कि उसका चचेरा भाई जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है, वह उसे अवैध हथियार और कारतूस उपलब्ध कराता था. इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, साथ ही हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, मेरठ के मवाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. थाना मवाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान केशू यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, तीन तमंचे, सात जिंदा कारतूस और 1550 रुपये नकद बरामद किए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है.

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष…यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

शामली में तैनात हेड कांस्टेबल पर आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी केशू यादव ने पूछताछ में बताया कि उसका चचेरा भाई अमित कुमार यादव, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में शामली के कांधला थाने में हेड मुहर्रिर माल के रूप में कार्यरत है, उसे अवैध हथियार और कारतूस उपलब्ध कराता था. आरोपी ने यह भी दावा किया कि इस धंधे में तुषार नामक युवक भी शामिल था और तीनों मिलकर हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे.

हेड कांस्टेबल सहित अन्य पर केस दर्ज

आपको बता दें कि एसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. मामले में हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और तुषार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. फिलहाल इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, साथ ही इससे विभाग की छवि पर भी असर पड़ा है.

यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात