UP: लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी
लखनऊ में करीब 3500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर मोहान रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और एंबुलेंस समेत जरूरी वाहन फंस गए।