ज़ायके के शौकीनों का नया ठिकाना 'आंगन रेस्टोरेंट'… आगरा में अमूल बटर और क्रीम से तैयार हो रही स्पेशल सोया चाप
Agra Street Food: ताजनगरी आगरा सिर्फ अपने ऐतिहासिक स्मारकों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खान-पान के लिए भी जाना जाता है. इसी कड़ी में शास्त्रीपुरम स्थित ‘आंगन रेस्टोरेंट’ अपने लज़ीज़ और सेहतमंद सोया चाप के दम पर शहर भर के फूड लवर्स की पहली पसंद बन चुका है. शुद्ध अमूल बटर, मलाई और बिना तेल के तैयार होने वाली यह तंदूरी चाप स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत है, जिसका जायका लेने लोग दूर-दूर से खिंचे चले आ रहे हैं.