वाराणसी में मां गंगा के रौद्र रूप ने बदली मणिकर्णिका की तस्वीर, अब 40 फीट ऊपर छत पर अंतिम संस्कार करते दिखे लोग
Varanasi Ganga Flood:वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण महाश्मशान मणिकर्णिका घाट जलमग्न हो गया है. मंगलवार से सीढ़ियों की जगह करीब 40 फीट ऊपर छत पर शवदाह किया जा रहा है. जगह कम होने और चिता की लकड़ियां पानी में डूबने के कारण शवयात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत शिविर और बाढ़ चौकियां भी तैयार की हैं.