जेल के अंदर खेल, 17 दिन से फरार बंदी का अब तक सुराग नहीं; सस्पेंड जेलर की चिट्ठी से हड़कंप
17 दिन बाद भी गोरखपुर जेल से फरार बंदी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच इस मामले में सस्पेंड जेलर की शिकायत से हड़कम्प मच गया है। जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सस्पेंड जेलर अरुण कुमार ने प्रशासन को भेजे पत्र में उठाते हुए फरारी की जांच पर गंभीर सवाल उठाया है।