पूर्वांचल में BJP का पिछड़ा और ब्राह्मण कार्ड, नितिन नबीन की नई टीम से खेला चुनावी दांव
बस्ती से हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री तो गोरखपुर से संगीता यादव को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं देवरिया के शिवानंद द्विवेदी को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नबीन की टीम में 3 चेहरे तस्दीक कर रहे हैं कि पार्टी हर कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी है।