Kanpur: जहर खाकर दी जान, मौत से पहले बोले- ये कदम नहीं उठाना चाहिए था, लेकिन अब देर हो गई
व्यापार में तंगी के तनाव में रायपुरवा के अफीम कोठी निवासी आनंद कुमार कुशवाहा (50) ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हैलट ले गए। मौत से पहले आनंद ने परिजन से कहा कि गलती हो गई।