UP Govt Jobs: यूपी में सरकारी नौकरी की भर्ती का बदलेगा सिस्टम, परीक्षा से नियुक्ति तक तय होगी तारीख
UP Government Jobs 2026:उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. अब सरकारी भर्तियों को लंबे समय तक लटकने से रोकने के लिए परीक्षा से लेकर परिणाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति तक पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने की तैयारी है.मुख्य सचिव एसपी गोयल ने चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों को वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इससे अभ्यर्थियों को यह पता चल सकेगा कि भर्ती कब होगी और चयन के बाद नौकरी तक पहुंचने में कितना समय लगेगा.