UP Chunav: विनोद तावड़े ने पहले तेजस्वी यादव को लगाया ठिकाने, अब अखिलेश यादव की निकालेंगे हेकड़ी?
Vinod Tawde appointed UP BJP in charge: यूपी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने विनोद तावड़े को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है. मराठा (क्षत्रीय) समाज से आने वाले विनोद तावड़े को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका बिहार चुनाव के दौरान शानदार काम को माना जा रहा है. विनोद तावड़े की अगुवाई में एनडीए ने बिहार में 202 सीटों की जीत दर्ज की. इसके अलावा तावड़े पिछले छह महीने से उत्तर प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं.