'सपा में हिम्मत है तो आजम खान को अपना सीएम प्रत्याशी घोषित करें', बीजेपी में मोर्चा संभालते ही बासित अली की जोरदार ललकार
Kunwar Basit Ali attacks Shivpal Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. बीजेपी ने मुस्लिम चेहरे कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय टीम में शामिल कर अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए चुनौती दी कि अगर वह मुस्लिम हितैषी है तो आजम खान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे. बासित अली का फोकस बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, मुस्लिम समुदाय से संवाद बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का प्रचार करने पर होगा. उन्होंने सपा-कांग्रेस पर मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. वे पसमांदा समाज को बीजेपी से जोड़ने के अभियान की शुरुआत करेंगे.