मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए ने ली महिला की जान, वन विभाग के खिलाफ ग्रामिणों में गुस्सा
Moradabad Latest News: यूपी में मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी है. तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई. ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलिया बहापुर में आदमखोर तेंदुए ने महिला को अपना शिकार बना लिया. जावनरों के लिए चारा काट रही ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया.