तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों ने तोड़ा आम आदमी का सपना, 60-70 लाख के बजट में भी नोएडा में घर खरीदना हुआ मुश्किल
Noida News: नोएडा में तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों और आसमान छूती महंगाई ने आम व मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को मुश्किल बना दिया है. शहर में सामान्य फ्लैट की कीमत 60 से 70 लाख रुपये से शुरू होकर बेहतर लोकेशन में करोड़ों तक पहुंच चुकी है. किराया, राशन और पढ़ाई के बढ़ते खर्च के बीच बचत करना चुनौती बन गया है. वहीं भारी रकम चुकाकर घर खरीदने वाले लोग भी अपनी सोसाइटी की बदहाली से परेशान हैं.