UP: विकास का प्यार, मोनोवरा की बेवफाई और अपमान, प्रेमी ने असम की युवती को मार डाला; डिजिटल पेमेंट ने खोला राज
अलीगढ़ के इगलास में गोशाला के पास 11 अगस्त को मिले महिला के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। मृतका की शिनाख्त असम की मोनोवरा बेगम उर्फ मोना (28) के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसके प्रेमी विकास सिंह को मथुरा के राया से गिरफ्तार किया है।