Makke ki kheti : पीली होकर सूख रही मक्के की पत्तियां? पूरी फसल हो जाएगी तबाह, ये इतना घातक
Maize farning tips : क्या आपके मक्के की फसल में भी पत्तियां सूखने लगी हैं. इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. पत्तियों का सूखना कई कारणों से हो सकता है. लोकल 18 से गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि खेत में पानी की कमी, अधिक पानी, पोषक तत्वों की कमी, रोग या कीटों के प्रकोप से मक्के की पत्तियां पीली पड़कर सूख सकती हैं. इस समय मक्के की फसल में कुछ कीटों का प्रकोप भी ज्यादा देखने को मिलता है. इससे पौधा कमजोर होने लगता है और धीरे-धीरे उसकी पत्तियां सूख सकती हैं. पौधे मुरझा रहे हैं या तने और जड़ के पास कीट दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत ध्यान दें.