IMD Alert: यूपी पर मंडराया चक्रवाती बवंडर, 40 जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने दी वार्निंग
UP Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून काफी रफ्तार पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने 18 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के वायुमंडल में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण (Upper Air Cyclonic Circulation) सक्रिय बना हुआ है. इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मूसलाधार बारिश और पूर्वी यूपी में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है.