पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, 5 बच्चों की मां की ले ली जान, 13 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि संपत्ति विवाद और अवैध संबंधों के चलते 5 बच्चों के पिता ने पत्नी के नाजुक अंगों (प्राइवेट पार्ट) पर करंट लगाकर उसकी जान ले ली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला के शरीर पर जलने और इलेक्ट्रिक शॉक के 6 निशान मिले हैं. पुलिस ने आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है.