मंदिर में वर्चस्व की जंग, पूर्व महंत के गुर्गों ने साधु-संतों को पीटा, 5 गिरफ्तार
मुरादाबाद में प्राचीन काली मंदिर के महंत की कुर्सी पर कब्जे का विवाद मारपीट और धमकी देने तक पहुंच गया। मंदिर से हटाए गए पूर्व महंत सज्जन गिरी ने अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में घुसकर मारपीट की। वर्तमान महंत की तहरीर पर पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया।