Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि…', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक

By
July 14, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा पर निशाना साधा तो अब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने भी इमरान मसूद के बयान को प्रेशर टैक्टिस (दबाव की रणनीति) बता दिया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद यूपी गठबंधन में अधिक से अधिक सीटें लेने के लिए इस तरह के बयान देकर दबाव बनाना चाहते हैं, लेकिन सीटें तो उन्हें उनके पिछले इतिहास को देख कर ही दी जाएंगी, पिछली बार उनको कितने प्रतिशत वोट मिले और कितनी सीट मिली थी उस हिसाब से सीटें दी जाएंगी.

डॉ एसटी हसन ने कहा कि इमरान मसूद के बयान से गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह फैसला तो सपा और कांग्रेस के बड़े नेता तय करेंगे.कांग्रेस पार्टी को इमरान मसूद के बयान पर खुद सोचना चाहिए. ये समय भारत के भविष्य का फैसला करेगा की क्या यहां साम्प्रदायिक ताकतें राज करेंगी या सेकुलर ताकतें यहां राज करेंगी. आज नफरतों की सौदागरी चरम सीमा पर है हम सब ये चाहते हैं की सेकुलर वोट एकजुट रहें और साम्प्रदायिक ताकतों को परास्त करें. क्या सपा में आज़म खान, डॉ एस टी हसन और जावेद अली ने कभी आवाज़ नहीं उठाई जो सच्चाई है सब के सामने है.अखिलेश यादव कभी हिन्दू मुसलमान की बात नहीं वह तो इंसाफ की बात करते हैं.

’गठबंधन शीर्ष नेतृत्व तय करेगा'

डॉ एस टी हसन ने कहा न मेरी ये औकात है और न इमरान मसूद की औकात है की गठबंधन हो या न हो या कितनी सीट मिलेगी ये तो बड़े नेता करेंगे राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, अखिलेश यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव तय करेंगे क्या होगा क्या नहीं होगा और ये सब लोग अपने देश के लिए चिंतित हैं. एस टी हसन ने कहा कि मुझे लगता है की इमरान मसूद प्रेशर बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती मामला फिर गरमाया, लिस्ट रि-विजिट में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

’आमिर खान की शादी व्यक्तिगत मामला’

फिल्म अभिनेता आमिर खान की शादी पर नितेश राणे के लव जिहाद वाले बयान पर डॉ एस टी हसन ने कहा कि उन्हें इतनी एहमियत नहीं देनी चाहिए. आमिर खान को संविधान ने आज़ादी दी है. दो बालिग लोगों ने अपनी मर्ज़ी से शादी की है, तो इसमें अब्दुल्लाह दीवाना काहे को हो रहा है ? उन्हें तो सिर्फ हिन्दू मुसलमान करना है लव जिहाद लव जिहाद . अभी मुंबई में बाढ़ आ गयी थी तो उसे नितेश राणे शायद ये कह रहे थे की मुसलमान मानसून जिहाद कर रहे हैं तो उनका कोई भरोसा नहीं वह कुछ भी कह सकते हैं.

बीजेपी पर साम्प्रदायिकता का आरोप

कलकत्ता हवाई अड्डे पर मस्जिद को बंद करने पर डॉ एस टी हसन ने कहा कि जिन जिन राज्यों में भाजपा राज कर रही है. उन राज्यों में साम्प्रदायिकता चरम सीमा को पार कर चुकी है. धार्मिक स्थलों का सम्मान सदियों से होता चला आया है, लेकिन ये न जाने कौन सी सरकार आई है इसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे किसी भी धार्मिक स्थल का सम्मान नहीं हो रहा है. 150 साल पुरानी मस्जिद को बंद कर दिया गया.

ये सिर्फ हिन्दू मुसलमान करने की साजिश है लेकिन अब हिन्दू भाई भी इस से खुश होने वाले नहीं है. मथुरा में शुरू होने वाली कार सेवा पर उन्होंने कहा कि अब ये कार सेवा कामयाब नहीं होगी क्योंकि पहले एक कार सेवा हुई थी देश का माहौल खराब हुआ था और अब मंदिर से इतना बड़ा चंदा और चढ़ावा चोरी हो गया. इन्होंने तो रामचंद्र जी को ही धोखा दे दिया अब इन पर कोई क्या भरोसा करेगा.

यह भी पढ़ें : ‘CM योगी आदित्यनाथ के इसी रुख के कारण…’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Next

राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme