गुजारा भत्ता से बचने के लिए पत्नी-सास की हत्या, पति का रिश्तेदार बर्खास्त फौजी मुठभेड़ में अरेस्ट
यूपी के इटावा में गुजारा भत्ता से बचने के लिए एक पति ने पत्नी-सास की गला रेत हत्या कर दी है। पुलिस ने 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज घटना का खुलासा कर मुठभेड़ में आरोपी पति के एक रिश्तेदार बर्खास्त फौजी को गोली मार गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।