विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियों ने भी प्रदेश में अपनी दावेदारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बुधवार (15 जुलाई) को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कल लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि रहेंगे.

बैठक का उद्देश आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी संगठन की मजबूती और अपने कोर वोटर (पासवान) में जगह बनानी है. बैठक में प्रदेश भर से कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी पहुंचने का अनुमान है.

आपसी सहमति से होंगे निर्णय

बैठक के पहले उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पार्टी एक लोकतांत्रिक संगठन है और सभी महत्वपूर्ण निर्णय पदाधिकारियों के साथ चर्चा एवं आपसी सहमति से लिए जाते हैं.उन्होंने बताया कि बुधवार को लखनऊ के रासा होटल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि…’, इमरान मसूद को सपा नेता का दो टूक जवाब

अरुण भारती ने कहा कि जिस गंभीरता के साथ पार्टी बिहार के विकास और जनता के मुद्दों पर काम कर रही है, उसी गंभीरता से उत्तर प्रदेश में भी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है.

सभी वर्गों को जोड़ने का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि पहले कुछ राजनीतिक दल समाज में खाई पैदा कर उसका राजनीतिक लाभ उठाते रहे, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बनी दूरियों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है. पार्टी का उद्देश्य सभी समाजों को साथ लेकर चलना है ताकि कोई भी वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस न करे.सांसद अरुण भारती ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान हर समाज की बात करते हैं. हम पासवान समाज की भी बात करेंगे, पंडित समाज की भी बात करेंगे और हर वर्ग के हितों की आवाज उठाएंगे। हमारा विश्वास सबका साथ और सामाजिक सद्भाव में है.

अरुण भारती ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए समाज को टुकड़ों में बांटने की राजनीति करते रहे हैं, लेकिन समाज को विभाजित कर कभी विकास नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की राजनीति में विश्वास रखती है.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक तोड़ देंगे अनशन? सपा चीफ ने की अपील, अखिलेश यादव बोले- महापापी-अधर्मी BJP…