Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट

By
July 13, 2026 3 Min Read
0

बागपत के बड़ौत शहर की जामा मस्जिद में खिदमत सोसायटी और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मस्जिदों के इमामों द्वारा निकाह पढ़ाने के दौरान सामने आने वाली कानूनी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निकाह प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए अहम निर्णय लिया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब अगर कोई व्यक्ति मस्जिद के इमाम से निकाह पढ़वाना चाहता है, तो निकाह से पहले उसे अधिवक्ता द्वारा तैयार कराया गया एक स्टाम्प पेपर प्रस्तुत करना होगा.

’चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

इस घोषणा-पत्र में संबंधित पक्षों द्वारा यह प्रमाणित किया जाएगा कि दी गई जानकारी सही है, विवाह से संबंधित कानूनी शर्तों का पालन किया गया है और अगर कोई तथ्य छिपाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी. इस व्यवस्था का उद्देश्य भविष्य में उत्पन्न होने वाले विवादों से बचाव करना और निकाह प्रक्रिया को अधिक जिम्मेदार बनाना है.

इमामों को कानूनी परेशानियों से बचाने की पहल

खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि कई बार लोग मस्जिद में आकर जल्दबाजी में निकाह पढ़वा लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि किसी पक्ष का पहले से विवाह हो चुका है. मामला न्यायालय में विचाराधीन है या अन्य कानूनी विवाद मौजूद हैं.

ऐसी परिस्थितियों में बिना जानकारी के निकाह पढ़ाने वाले इमामों को भी अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए यह व्यवस्था इमामों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है.

दीनी तालीमी बोर्ड जमीअत उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना आरिफ़-उल-हक़ ने कहा कि इमाम केवल धार्मिक दायित्व निभाते हैं. उनके पास किसी व्यक्ति के वैवाहिक, कानूनी या अन्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड की जांच करने का अधिकार या संसाधन नहीं होता.

बाद में कोई विवाद सामने आता है तो इमाम भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाते हैं. ऐसे में आवश्यक दस्तावेज और लिखित घोषणा-पत्र की व्यवस्था समय की जरूरत है.

जमीअत उलेमा हिंद के नायब सदर बागपत मुफ्ती शाह आलम ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर बनाए गए कानूनों और कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि निकाह एक पवित्र सामाजिक और धार्मिक अनुबंध है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता, सत्यता और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न किया जाना चाहिए. अगर सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से उपलब्ध हों, तो भविष्य में विवादों और कानूनी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है.

सभी दस्तावेज पूरे करने की अपील

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती फुरकान ने लोगों से अपील की कि निकाह से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज, सही जानकारी और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि न केवल दोनों परिवार सुरक्षित रहें बल्कि धार्मिक संस्थानों और इमामों को भी अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना न करना पड़े.

’मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

वहीं कारी साबिर ने कहा कि यह पहल किसी अतिरिक्त बाधा के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शी, जिम्मेदार और कानून के अनुरूप निकाह प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से निकाह से जुड़े विवादों में कमी आएगी और सभी पक्षों के हित सुरक्षित रहेंगे.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी

Next

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme