बर्थडे मनाने बुलाया, केक काटा और… बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर पार की हैवानियत की हदें, गिरफ्तार
Lakimpur Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 15 अगस्त के दिन सीतापुर से अपनी नानी के घर आई एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया. दरअसल, जन्मदिन मनाने के बहाने अपने घर बुलाया. वहां पहले से मौजूद दो दोस्तों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड ने केक काटने के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया और लड़की को लहूलुहान स्थिति में वहीं छोड़कर फरार हो गए.