ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों की माने तो सभी आरोपी संगठित तरीके से चढ़ावा की चोरी को अंजाम देते थे. ड्यूटी पर जाने से पहले सभी का रोल तय हो जाता था, सुबह ही फोन पर चोरी की प्लानिंग हो जाती थी.

सूत्रों ने बताया कि नोट उड़ाने से लेकर कैमरे के फोकस पर कौन खड़ा होगा- सब कुछ पहले से तय होता था. बरामद CCTV फुटेज ने की आरोपियों के कबूलनामे की तस्दीक की. कभी अविनाश तो कभी मनीष कई बार नोटों को सीधा करते वक्त उन्हें कपड़ो में छिपाते दिखे.

’भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित…’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला

आरोपियों बराबर-बराबर बंटता चोरी का पैसा

बाकी आरोपी जैसे अनुकल्प, करुणेश, लवकुश व अन्य चोरी के वक्त कैमरे के सामने खड़े दिखाई दिए ताकि रिकॉर्ड ना हो सके. चोरी के पैसे का बराबर हिस्सा होता था लेकिन कभी-कभी अविनाश सबसे बड़ा हिस्सा रखता था. SIT रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 बार आरोपी कैमरे में चोरी करते दिखे.

टिन्नू यादव चोरी के वक्त थे मौजूद, होगी पूछताछ

अविनाश और मनीष का चेहरा भी चोरी के वक्त सबसे ज्यादा बार सीसीटीवी में देखा गया. वहीं, डिलीट की गई फुटेज के लेकर पुलिस को शक है कि आरोपियों का CCTV कंट्रोल रूम तक एक्सेस था. CCTV फुटेज में कई बार सुभाष श्रीवास्तव और टिन्नू यादव भी चोरी के वक्त वहां मौजूद दिखे हैं, लिहाजा रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्हें उस दौरान हो रही चोरी की जानकारी थी- उनका इस संगठित अपराध में किस तरह का रोल था?

नृपेंद्र मिश्र ने चंदा चोरी को बताया कलंक

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "चढ़ावे की चोरी… अपने आप में शर्म और कलंक की बात है. राम मंदिर में ऐसी घटना का होना हमारे लिए सिर्फ अफसोस की बात नहीं है, बल्कि इससे हमें शर्मिंदगी भी महसूस हो रही है. यह सिस्टम से जुड़ा मामला है. मुझे पूरा भरोसा है कि सिस्टम में सुधार होगा और ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी…"

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण