Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

By
July 12, 2026 2 Min Read
0

आगरा में एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है, जिसमें एक बेटे ने अपनी सास की बातों में आकर अपनी मां के खाने में जहर मिला दिया. बताया जा रहा है कि घर में जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के चलते एक भाई की पत्नी अपनी मां को गांव बुलाकर उसके साथ मायके चली गई. पत्नी को वापस लाने के लिए जब रविंद्र अपनी ससुराल पहुंचा तो उसकी सास ने उसके सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गया.

आरोप है कि सास ने कहा कि वह अपनी बेटी को ससुराल तभी भेजेगी, जब वह अपनी मां को रास्ते से हटा देगा. इतना ही नहीं, उसने रविंद्र से अपनी मां के खाने में जहर मिलाकर उसे रास्ते से हटाने की बात कही. बताया जा रहा है कि रविंद्र ने अपनी सास की शर्त मान ली.

’जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें…’, सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार

सब्जी में मिलाकर दिया जहर

दरअसल, मामला आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव बरपुरा का है, जहां जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसके बाद रविंद्र ने छोले की सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है.

सास की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी सास फूलवती की तलाश लगातार की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह भी इस घटना में सम्मिलित है.

दोनों भाइयों में चल रहा था विवाद

आरोपी रविंद्र के छोटे भाई मुकेश ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते उनकी भाभी मायके चली गई थीं. इसके बाद सास के कहने पर रविंद्र ने अपनी मां के खाने में जहर मिला दिया.

आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस पूरे मामले में एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि अपनी मां को खाने में जहर देने का मामला सामने आया है. आरोपी बेटे रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी सास फूलवती की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को…'

Next

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम…'

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme