लखनऊ में डेयरी हटाने के विरोध में पथराव; चौकी इंचार्ज का सिर फटा; नगर निगम की गाड़ियां तोड़ी
लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम पर रविवार को पथराव कर दिया गया। हमले में कई कर्मचारी घायल हुए, जबकि बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल का सिर फट गया। सरकारी वाहनों के शीशे भी टूटे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की।