क्लीनक में फंदे से लटका मिला लेडी डॉक्टर का शव; पति से विवाद था, भाई ने हत्या का आरोप लगाया
मेरठ के पल्लवपुरम में डॉक्टर खुशहाली का शव क्लीनिक में फंदे पर लटका मिला। दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे थे। भाई ने हत्या और पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी जनवरी 2026 में हुई थी