राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कई मांगों पर चर्चा, क्या खुलेगा कोई और राज?
Ram Mandir Donation Theft Case Supreme Court Hearning: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है. अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर यह सुनवाई होगी. इससे पहले हुई सुनवाई में यूपी सरकार के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी. बता दें कि 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने आईजीपी किरण एस. के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी के गठन का संज्ञान लिया था. कोर्ट ने एसआईटी में फोरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल करने और दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया था.