लवमैरिज की रंजिश में खेला खूनी खेल, युवती के पिता की पीट-पीटकर हत्या, शव रखकर लगाया जाम
अमरोहा जिले के पखरौला हाशमपुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही रंजिश में युवती के पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पिता रूप से घायल हो गए थे।