Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार

By
July 12, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुस्लिम दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मुस्लिम पति-पत्नी और एक मौलवी पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मुस्लिम दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल मौलवी और दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है.

आरोपियों ने महिला के सिर पर पिस्टल लगाकर कराया धर्म परिवर्तन

घटना मझोला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. दर्ज प्राथमिक के अनुसार, प्रकाश नगर की रहने वाली पीड़िता के आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज (मेहराज बेगम) के परिवार से पिछले तीन सालों से बेहद घनिष्ठ और पारिवारिक संबंध थे. दोनों परिवार एक-दूसरे के साथ मिलकर सभी त्योहार मनाया करते थे. महिला को भनक भी नहीं थी कि सुल्तान सलाउद्दीन उस पर बुरी नजर रखता था. आरोप है कि बीते 6 फरवरी को मेहराज बेगम ने पीड़िता को झांसा देकर अपने घर बुलाया. जैसे ही महिला वहां पहुंची, सुल्तान सलाउद्दीन, उसकी पत्नी मेहनाज, एक मौलवी और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे बंधक बना लिया.

इसके बाद आरोपियों ने महिला के सिर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर मौलवी के सामने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उस पर निकाह करने का भारी दबाव बनाया गया. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो मौके पर मौजूद मौलवी ने भी इस जबरन निकाह को इस्लाम और शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसे अवैध कहा. इस पर भी मुख्य आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन नहीं माना और चिल्लाकर कहा कि मैं तो इसे बीवी बनाकर ही रखूंगा.

’सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा’, गोरखपुर में CM योगी का हमला

पुलिस ने आरोपी दंपति, मौलवी पर 10 धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे, गालियां दीं और कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा. पीड़िता का आरोप है कि बंधक रहने के दौरान सुल्तान सलाउद्दीन ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी भी की. किसी तरह वहां से जान बचाकर निकली पीड़िता को आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में बदायूं जनपद में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी सुल्तान सलाउद्दीन, मेहनाज, मौलवी और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (जबरन धर्मांतरण) और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट सहित कुल 10 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मौलवी और दो अन्य अज्ञात की तलाश जारी

मामले की जानकारी देते हुए मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कल (11 जुलाई) थाना मझोला पर प्रकाश नगर की रहने वाली एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि जान-पहचान के एक व्यक्ति सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी ने उन्हें घर बुलाया, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार, छेड़खानी की गई, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है.

नामजद दोनों मुख्य आरोपियों सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. घटना में शामिल मौलवी और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं, उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

’BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती’, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां

Next

'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme