Agriculture: नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें गोंडा के इंद्रजीत
Agriculture Success Story: गोंडा के किसान इंद्रजीत सिंह ने नौकरी की तलाश के बजाय खेती को ही अपनी कमाई का जरिया बनाया और अब सब्जियों की खेती से अच्छी आमदनी हासिल कर रहे हैं. करीब दो बीघा खेत में लौकी की खेती कर रहे इंद्रजीत ने पारंपरिक तरीके से हटकर मचान विधि को अपनाया, जिससे फसल की देखभाल और तुड़ाई आसान हो गई. कम लागत में तैयार होने वाली इस फसल से वह चार से पांच महीने में अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं. खास बात यह है कि खेती का यह तरीका आसपास के दूसरे किसानों को भी नई दिशा दे रहा है.