गाजियाबाद के फांसीघर का खौफनाक इतिहास, जहां क्रांतिकारियों को दी जाती थी फांसी, आज भी निशान मौजूद
Ghaziabad News: गाजियाबाद की घंटाघर कोतवाली के पीछे आज भी अंग्रेजी हुकूमत के दौर का एक जर्जर ढांचा खड़ा है, जहां 1857 की क्रांति के बाद पकड़े गए क्रांतिकारियों और कैदियों को फांसी दी जाती थी. यह ढांचा आज भी उस खौफनाक इतिहास की कहानी बयां करता है.