Rakhi 2026: गमले में डालते ही खिलेगी तुलसी, सहारनपुर में तैयार हो रही खास इको फ्रेंडली राखियां, कीमत मात्र ₹10
Eco Friendly Rakhi: रक्षाबंधन पर इस बार राखी सिर्फ भाई की कलाई नहीं सजाएगी, बल्कि कुछ समय बाद घर के गमले में हरियाली भी उगा सकती है. सहारनपुर की मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला में गोबर और तुलसी के बीज से ऐसी राखियां तैयार की जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल करने के बाद इन्हें मिट्टी में डालने पर तुलसी का पौधा उगाया जा सकता है. महज 10 रुपये की इन पर्यावरण अनुकूल राखियों की मांग अब सहारनपुर से बाहर भी पहुंच रही है और कई प्रदेशों से इनके ऑर्डर मिल रहे हैं. खास बात यह है कि गौशाला इन राखियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध करा रही है.