Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

By
July 11, 2026 2 Min Read
0

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार CEO के चयन के लिए गठित समिति की शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता मानदंड (क्राइटेरिया) तय किए गए.

सूत्रों के मुताबिक CEO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही प्रशासन या वित्त के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार का हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी आवश्यक होगा.

सीईओ के चयन के लिए बनाई समिति  ने निर्णय लिया है कि CEO पद के लिए 18 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकेंगे, जिसके लिए अलग से ई-मेल आईडी तैयार की जा रही है. आवेदन प्राप्त होने के बाद चयन समिति उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेगी और उसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार चयनित CEO की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष के लिए होगी, नियुक्त व्यक्ति को अयोध्या में रहकर अपनी सेवाएं देनी होंगी. इसके अलावा चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिए समिति ने एक सचिव नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है. सूत्रों का कहना है कि समिति अगले एक महीने के भीतर CEO के चयन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का प्रयास करेगी.

Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप

मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए होगी CEO की नियुक्ति

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए CEO नियुक्त करने का फैसला किया. इसके चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है और यह कमेटी ही राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति करेगी. इस कमेटी में पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावरे, रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं.

’घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद’, जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Next

नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme