Sugarcane Farming : गन्ने में लग चुका काला चंपा, झुलसा नजर आ रहा पूरा खेत? सिर्फ एक रास्ता अब
Sugarcane Crop Care : गन्ना किसानों के सामने पायरिल्ला कीट (काला चंपा) बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है. यह खतरनाक कीट गन्ने की पत्तियों का रस चूसकर फसल को बर्बाद कर देता है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान लोकल 18 से बताते हैं कि यह कीट दिन के समय पत्तियों के पिछले हिस्से में छिपकर रस चूसता है. रस चूसने के बाद यह पत्तियों पर मल-मूत्र का त्याग करता है, जिससे वहां कजली फफूंद (ब्लैक मोल्ड) विकसित हो जाती है. इससे पत्तियां काली पड़ जाती हैं और पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया रुक जाती है. इसकी वजह से गन्ने में सुक्रोज की मात्रा कम हो जाती है. प्रभावित पौधों की पत्तियां धीरे-धीरे पीली और फिर काली पड़ने लगती हैं, जिससे पूरा खेत झुलसा हुआ नजर आने लगता है. इससे मुक्ति के लिए किसान भाई मैलाथियान 50 ईसी’ दवा की 1 ml मात्रा को प्रति लीटर पानी में मिलाकर शाम के समय छिड़काव करें.