'तू अपनी हैसियत देख…' जब बीच सड़क पर DSP से भिड़े BJP विधायक, कैमरे में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
मथुरा के वृंदावन में स्वतंत्रता दिवस अलीगढ़ से भाजपा विधायक अनिल पारासर का काफिला जब वृंदावन के संयुक्त अस्पताल तिराहे पर पहुंचा, तो ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अमित पाठक ने उन्हें रोक लिया. पुलिस द्वारा रोके जाने और एंट्री की अनुमति मांगने पर विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बात इतनी बिगड़ गई कि सरेआम नोकझोंक शुरू हो गई और विधायक ने डीएसपी को उनकी ‘हैसियत’ देखने की धमकी दे डाली. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.