Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

By
July 10, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रसाशनिक उदासीनता और लापरवाही ने महज दो दिनों चार जिंदगियां लील लीं. यही नहीं कार्रवाई के नाम पर कोरा आश्वासन और विभाग की जिम्मेदारी भी तय नहीं की जा रही है. जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. इन मौतों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इन मौतों का जिम्मेदार नगर निगम, विद्युत विभाग होना चाहिए, लेकिन कार्रवाई में विभाग का नाम तक नहीं है. ये हाल तब है जब दिल्ली से सटे होने के बाद भी यहां हद दर्जे की लापरवाही देखने को मिल रही है.

तीन साल की पल्लवी की मौत

शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार को सर्वोदय नगर में रहने वाले सूरज की तीन साल की बच्ची मानवी उर्फ पल्लवी की घर के बाहर गड्ढे में गिरकर मौत हो गयी. परिवार वाले बच्ची को ढूंढ रहे थे तो बच्ची का शव तैरता हुआ ऊपर आया, जब तक परिजन उसे अस्पताल ले गए सांसें नहीं बचीं थीं. लिखित शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मृतक के पिता सूरज ने बताया कि अभी तक कोई नहीं हम इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला

7 साल के पोलो का शव गड्ढे में मिला

गुरूवार को ही अनुकर विहार निवासी सतीश का सात वर्षीय पुत्र पोलो अचानक गायब हो गया, उसका शव शुक्रवार को झुग्गी के पास एक गड्ढे में तैरता मिला. पोलो कबाड़ बीनने का काम करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है.

मसूरी में 9 वर्षीय शाद की मौत

ठीक इसी तरह मसूरी थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय शाद की घर के बाहर खाली प्लाट में भरे पाई में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इंकार कर दिया.

इंदिरापुरम में सिक्योरिटी गार्ड की करंट से मौत

शहर की सबसे पॉश कालोनी में से एक इंदिरापुरम में 24 वर्षीय नरेंद्र सिक्योरिटी गार्ड था, दोपहर में खाना खाकर लौटते समय लोहे के जाल पर हाथ लगने से करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया. स्थानीय निवासी गौरव जैन और सुनील रावत ने बताया कि एफआईआर के लिए चौकी से थाने तक चक्कर कटवाए गए. जब तहसीलदार मुआयना करने आए तो सब हंस रहे थे.

पुलिस ने किया कार्रवाई का दावा

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन विभाग का नाम उन्होंने भी नहीं लिया. इसके अलावा बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार भी अपने ऑफिस में नहीं मिले.

दो दिन में हुईं चार मौतों ने मौजूदा सिस्टम पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर आम आदमी की मौत से कोई फर्क क्यों नहीं पड़ता ? जबकि गरीब और न जाने कितने लोग रोजाना विभागों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार…फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप

Next

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme