Kanpur: सांड़ ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, फसल देखने के लिए निकले थे घर से
नौबस्ता में शनिवार तड़के 69 वर्षीय बुजुर्ग को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। वह घर से फसल देखने के लिए खेतों की ओर निकले थे। उन्हें कुछ दूरी पर गोवंश के समूह ने घेर लिया। उनमें से एक साड़ ने अचानक उन पर कई बार हमला कर दिया।