Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले

By
July 10, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त होने से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है. अब वे अगले चुनाव तक प्रशासक के रूप में जिला पंचायतों के कार्यों का संचालन करेंगे.

सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में सरकार से जवाब मांगा है.

अधिकतम 6 महीने तक रह सकती है प्रशासक की व्यवस्था

ज्ञापन में अधिनियम की धारा-20(3-क) का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यदि अपरिहार्य परिस्थितियों या लोकहित में कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई जिला पंचायत का निर्वाचन कराना संभव न हो, तो राज्य सरकार प्रशासनिक समिति या प्रशासक की नियुक्ति कर सकती है. ऐसी व्यवस्था अधिकतम छह माह तक या नई जिला पंचायत के गठन तक प्रभावी रहेगी.

डीएम को दिया गया प्रशासक नामित करने का पावर

इसी प्रावधान के तहत राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 12 जुलाई 2026 से नई जिला पंचायतों के गठन तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि, जो भी पहले हो, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा. इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है कि वे संबंधित निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में नामित करें.

शासन ने पूरी तरह से स्पष्ट किया है कि प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केवल सामान्य और नियमित (रूटीन) प्रशासनिक कार्यों का ही निर्वहन करेंगे. उन्हें किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा. अगर कोई अत्यावश्यक अथवा विशेष परिस्थिति पैदा होती है, तो उससे संबंधित नीति विषयक प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे.

’यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024′, दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका

Next

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme