30 फीट गहरे मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे; जेसीबी से रेस्क्यू, सहारनपुर में हादसा
सहारनपुर के चिराऊ गांव में बंद नलकूप से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग ढहने से किसान कुलदीप और उसका 12 वर्षीय बेटा गौरव करीब 30 फुट मलबे में दब गए। जेसीबी से किसान को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।