राम मंदिर में पुजारियों की बदली वेशभूषा, अब पीली रेशमी धोती-उत्तरीय में दिखेंगे अर्चक
अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया। अब मंदिर के सभी पुजारी एक समान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे। पुजारी हल्के पीले रंग की रेशमी धोती और उसी रंग का रेशमी उत्तरीय धारण करेंगे।