यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल स्मृति संध्या आयोजित, योगी होंगे मुख्य अतिथि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होगा।