स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाकर घर लौट रहा था छात्र, आमने-सामने भिड़ी बाइक, 2 की मौत
रायबरेली के ऊंचाहार में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाकर घर लौट रहे 12वीं के छात्र समेत दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।