सिर्फ ₹20,000 से शुरू किया बिजनेस, आज फिरोजाबाद की हेमलता राखी से कमा रही हैं लाखों, जानें सक्सेस स्टोरी
Rakhi Making Business: फिरोजाबाद की हेमलता रावत ने महज 20 हजार रुपये से घर पर राखियां बनाने का काम शुरू किया था. समर कैंप में राखियां बनाने की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने खुद का काम शुरू करने का फैसला किया. बाद में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी इस काम से जोड़ा. अब उनके यहां रंग-बिरंगी और तिरंगा राखियां तैयार हो रही हैं, जिनकी आसपास के बाजारों में अच्छी मांग है. रक्षाबंधन के सीजन में ऑर्डर बढ़ने से हेमलता को करीब 50 हजार रुपये तक की बचत हो जाती है.