लखनऊ में नाले में गिरी कार तो याद आया युवराज मेहता केस, समय रहते यहां बचा ली गईं 3 जिंदगियां
Lucknow News : राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में गुरुवार को नोएडा के युवराज मेहता जैसा केस होने से बाल-बाल बच गया. अगर यहां की पुलिस, नगर निगम और अग्निश्मन की टीम लापरवाही बरतती तो आज 3 जानें जा सकती थीं. मगर इन लोगों ने अपना काम बखूबी किया.