Jhansi News: 'झांसी की रानी बनो, कोई परेशान करे तो ठोक दो' बेटियों से बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
Jhansi News: झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने खासकर बेटियों से निडर बनने और हर चुनौती का हिम्मत से सामना करने की बात कही. राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ अलग-अलग हुनर सीखना भी जरूरी है. इस दौरान उन्होंने युवाओं से दहेज, बाल विवाह और दूसरी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की.