अर्थी पर पिता का शव और बेटा सादे कागज पर लगवा रहा था अंगूठा, बाप-बेटे का रिश्ते हुआ कलंकित
Lucknow News: लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. एक बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया है. पिता की मौत के बाद अर्थी पर रखे शव से ही सादे कागज पर अंगूठा लगवाते बेटे का वीडियो सामने आया है. पिता ने बेटे को पहले ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था. बहन ने भाई पर कई आरोप लगाए हैं.