रक्षाबंधन पर सज गया बाजार, क्या आप भी भाई की कलाई पर बांधना चाहती हैं चांदी की राखी? जानिए कितनी कीमत
Bareilly News: बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र के साथ यादगार उपहार के रूप में चांदी की राखी देना पसंद कर रही हैं. बरेली में भी राखियों की जबरदस्त डिमांड है, जिसको देखते हुए दुकानदार ने एक से बढ़कर एक राखी मंगाई है. इसके साथ ही तीज त्योहार को लेकर भी काफी उत्साह नजर आ रहा है. आइए जानते हैं बाजार में राखियों का क्या रेट है.