Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 15 मई को रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड में आरोपी प्रेमी के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाटव समाज के लोगों ने बुधवार सुबह से लेकर शाम तक कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया. घंटो चले हंगामे के बाद एसएसपी खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जहां पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है

ललिता की कुछ दिनों पहले उसके ही बॉयफ्रेंड ने किसी अन्य युवक से प्रेम संबंधों के शक के चलते हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस आरोपी बॉयफ्रेंड सहित कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. लेकिन परिजन अभी भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. इसके साथ ही इस मुद्दे को जातीय रंग देने की भी कोशिश है.

आरोपी के परिजनों को जेल भेजने की मांग

बुधवार को जाटव समाज के नेता रवि गौतम के साथ ललिता के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. कलेक्ट्रेट का गेट पुलिस ने बंद किया तो प्रदर्शनकारी गेट पर ही धरना देकर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी प्रेमी के परिजनों को भी जेल भेजे जाने की मांग की. इस दौरान एसपी ट्रैफिक और एसपी देहात भी प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे. लेकिन, वह टस से मस नहीं हुए. इसके बाद शाम करीब को एसएसपी अविनाश पांडे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जहां कुछ लोग हंगामा करते हुए एसएसपी से भिड़ गए.

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

रवि गौतम को हिरासत में लिया गया

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकारनी शुरू कीं तो भगदड़ मच गई. पुलिस ने रवि गौतम सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है. रवि गौतम नाम का व्यक्ति भीड़ को उकसा कर कलेक्ट्रेट लाया था. जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत