क्या पुलिस फ्रीज कर सकती है आपका बैंक अकाउंट? पढ़ें साइबर क्राइम पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
Cyber Crime News: साइबर धोखाधड़ी की जांच के नाम पर अब पुलिस आपके बैंक अकाउंट को फ्रीज नहीं कर सकती है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इसे लेकर बड़ा फैसला दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि यदि साइबर क्राइम से जुड़ा संदिग्ध लेन-देन किसी निश्चित रकम तक सीमित है, तो पुलिस या जांच एजेंसी व्यक्ति का पूरा बैंक खाता डेबिट फ्रीज नहीं कर सकती.