15 साल के लड़के ने कुल्हाड़ी से किया पिता का कत्ल, फिर तस्वीर के आगे रोया और मेट्रो के आगे लगा दी छलांग
Noida Crime News: नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में गुमनाम और एकांत जिंदगी जी रहे 15 साल के एक किशोर (अमृत) ने अपने ही पिता राजू शर्मा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बेटे ने पिता की तस्वीर के सामने भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. इसके बाद उसने कपड़े बदले और नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया. पिता ट्यूशन पढ़ाते थे, लेकिन बेटे को कैद रखते थे.